माइनर थैलेसीमिया के लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:39

थैलेसीमिया के मुख्य लक्षण (Symptoms of Thalassemia in Hindi):-

1 थकान और कमजोरी (Fatigue in Thalassemia)

थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चे के शरीर में ऑक्सीजन और आयरन की कमी रहती है। इससे शरीर पीला नजर आता है। शरीर में खराब रेड ब्लड सेल्स ऑक्सीजन को ठीक तरह से सोख नहीं पाती है। इससे हर समय सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस हो सकता है। जिन बच्चों में पैदाइशी यह रक्त विकार होता है, उनमें पहले साल में ही एनीमिया के लक्षण दिखने लगते हैं।

2 हड्डियों में दर्द रहना (Bone pain in Thalassemia)

थैलेसीमिया के कारण बोन मैरो बढ़ने लगता है। जब बोन मैरो बढता है, तो हड्डियां सामान्य की तुलना में थोड़ी चौड़ी हो जाती हैं, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इससे हड्डियों के टूटने या फ्रैक्चर होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। साथ ही हड्डियों में लगातार दर्द (Symptoms of Thalassemia) भी होता रहता है।

3 त्वचा का पीला पड़ जाना (Skin discoloration in Thalassemia)

थैलेसीमिया में त्वचा की रंगत पीली नजर आती है। आंखें सफेद नजर आती हैं। लिवर पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि डिफेक्टिव रेड ब्लड सेल्स (RBC) के कारण शरीर का हर अंग ठीक से काम नहीं कर पाता है।

4 पेशाब में बदलाव (Changes in urine in Thalassemia)

थैलेसीमिया से पीड़ित लोगों में पेशाब काफी गाढ़े रंग का होता है। दरअसल, रेड ब्लड सेल्स के विघटित होने के कारण ऐसा होता है। ये सभी लक्षण आपमें दिखें, तो बिना देर किए डॉक्टर से चेकअप करवाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info